प्रथम विश्व युद्ध के सैनिकों को दी गई श्रद्धांजलि, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ हुए शामिल

प्रथम विश्व युद्ध के सैनिकों को दी गई श्रद्धांजलि, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ हुए शामिल

NEWS DESK :केन्या के तैत टवेटा काउंटी स्थित माइल 27 पर एक भावपूर्ण समारोह में संयुक्त भारत-अफ्रीकाWar Memorial (स्मृति स्तंभ ) का अनावरण किया गया. यह स्तंभ प्रथम विश्व युद्ध के दौरान पूर्वी अफ्रीकी मोर्चे पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले अज्ञात भारतीय और अफ्रीकी सैनिकों के अदम्य साहस और बलिदान को समर्पित है.

इस स्मृति स्तंभ का अनावरण रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ और केन्या की रक्षा मंत्री मा. रोसालिंडा सोइपान तूया,ईजीएच,कैबिनेट सचिव,रक्षा मंत्रालय,गणराज्य केन्या द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. इस अवसर पर केन्या रक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी,तैत टवेटा काउंटी के गणमान्य जनप्रतिनिधि,भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के प्रतिनिधिमंडल तथा राजनयिक और सैन्य समुदाय के सदस्य उपस्थित थे.

प्रथम विश्व युद्ध के दौरान,1.4 मिलियन से अधिक भारतीय सैनिकों ने युद्ध में भाग लिया. यह पहला अवसर था जब भारतीय सेना को इतनी बड़ी संख्या में विदेशी भूमि पर तैनात किया गया था,वह भी भारत से भिन्न जलवायु और परिस्थियों में. पूर्वी अफ्रीका में जर्मन सेनाओं का मुकाबला करने हेतु दक्षिण अफ्रीकी,रोडेशियन और भारतीय सैनिकों का मिश्रित बल तैनात किया गया था. हालांकि भारतीय सेना के योगदान को अक्सर संयुक्त युद्ध स्मारकों में पर्याप्त स्थान नहीं मिलता. केन्या में केवल 1235 सैनिकों की स्मृतियाँ दर्ज हैं,जिनमें 1151 भारतीय सैनिक हैं,जो एक्सपेडिशनरी फोर्स बी का हिस्सा बनकर मोंबासा पहुंचे थे.