मुंबई की जानी-मानी बिस्कुट निर्माता कंपनी पारले ग्रुप के कई जगहों पर इनकम टैक्स विभाग ने छापेमारी की है। पारले ग्रुप Parle-G, मोनाको और अन्य ब्रांड्स के नाम से बिस्कुट और खाद्य उत्पाद बनाता और बेचता है।
आयकर विभाग की कार्रवाई सुबह से जारी है, जिसमें विभाग की फॉरेन असेट यूनिट और मुंबई इनकम टैक्स इन्वेस्टिगेशन विंग शामिल हैं। अधिकारियों ने कंपनी के अलग अलग ऑफिस और व्यावसायिक परिसरों में तलाशी ली। इस दौरान वित्तीय दस्तावेजों की जांच की जा रही है ताकि चोरी या गड़बड़ी का पता लगाया जा सके।
पारले ग्रुप भारत की सबसे पुरानी और बड़ी बिस्कुट कंपनियों में से एक है, जिसकी पहचान Parle-G बिस्कुट से जुड़ी है। हालांकि, इस छापेमारी पर अब तक कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
अधिकारियों का कहना है कि छापेमारी अभी जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ होगी। उम्मीद है कि इनकम टैक्स विभाग जल्द ही इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी करेगा।